फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: 25 फरवरी को होगा "अपनो बुंदेली उत्सव", दिखेगा कला-संस्कृति और परंपराओं का संगम

Fri, 23 Feb 2024 08:51 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

अपनो बुंदेली उत्सव, ऐसे लोगों के माध्यम से आयोजित हो रहा है जो पिछले कई सालों से दिल्ली और आस पास के क्षेत्र में बुंदेलखंड की अलख जगाए हुए हैं, और पूर्णतया बुंदेलखंड के लिए समर्पित हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम को लेकर बैठक भी आयोजित की गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विकास परिषद के सहयोग से अपनो बुंदेली ट्रस्ट द्वारा 25 फरवरी को नई दिल्ली के ताल कटोरा में अपनो बुंदेली उत्सव कार्यक्रम किया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा के आवास परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बुंदेलखंड के प्रमुख संगठन, शासकीय-प्रशासनिक मंच के प्रमुख सदस्य हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के माध्यम से बुंदेली धरा की सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक और राजनीतिक विरासत को देश व वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन समिति संयोजक महेश सक्सेना के आह्वान पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष और फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने भी एक वीडियो संदेश जारी कर, बुंदेलखंड और देश के अन्य हिस्सों में रह रहे बुंदेली माटी से जुड़े लोगों को कार्यक्रम से जुड़ने का आग्रह किया है। 

राजा बुंदेला ने कहा कि अपनो बुंदेली उत्सव, ऐसे लोगों के माध्यम से आयोजित हो रहा है जो पिछले कई सालों से दिल्ली और आस पास के क्षेत्र में बुंदेलखंड की अलख जगाए हुए हैं, और पूर्णतया बुंदेलखंड के लिए समर्पित हैं। इस कार्यक्रम में अपने अपने क्षेत्र के विद्वान लोगों द्वारा बुंदेलखंड की विभिन्न संप्रदाय, खनिज, धरोहर, धर्म और अर्थ को आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर गोष्ठी होगी। उन्होंने कहा कि, केंद्र व प्रदेश सरकारें बुंदेलखंड के लिए काफी काम कर रही हैं, और अब समय है कि हम भी खड़े होकर उनकी कोशिशों से अपनी आवाज मिलाएं और जो लोग बुंदेलखंड छोड़कर चले गए हैं, वह एक बार जरूर अपने गांव-घर का रुख करें और उसे फलता-फूलता बनाने में सहयोग दें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री, पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश सुलखान सिंह, चित्रकूट कामतानाथ प्रमुख द्वार महंत मदन गोपाल जी महाराज, अशोक ध्यानचंद, डॉ. एस के दुबे (पूर्व महानिदेशक पुरातत्व विभाग) ,संतोष पटेरिया (वरिष्ठ इतिहासकार), संजय सिंह व बुंदेलखंड की प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें