फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत: पत्नी के गहने बेच अपने ऑटो को बनाया एंबुलेंस, मुफ्त में मरीजों को ले जा रहा अस्पताल

Fri, 30 Apr 2021 12:14 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के भोपाल से एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है। यहां एक ऑटो चालक ने एंबुलेंस की कमी को देखते हुए अपने ऑटो को एंबुलेंस में बदल दिया और मुफ्त में मरीजों को अस्पताल ले जाने लगा।
विज्ञापन
भोपाल में एक ऑटो चालक ने अपने ऑटो को एंबुलेंस में बदला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की दूसरी लहर मध्यप्रदेश, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल समेत कई राज्यों में कोहराम मचा रही है। कोरोना की दूसरी लहर इतनी भयावह है कि वो लोगों की सांसें तक छीन रही है, यही नहीं मरने के बाद भी मृतकों के शवों के साथ बदसलूकी की जा रही है।

विज्ञापन


कोरोना काल में लोगों के कई चेहरे देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ कालाबाजारी करने वाले लोग हैं, जो आपदा को अवसर बना रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ ऐसे लोग भी हैं, जो संपूर्ण मन और निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहे हैं और इंसानियत को आगे रख रहे हैं। मध्यप्रदेश के भोपाल से बेहद सुंदर और विचलित मन को शांत करने वाली एक तस्वीर सामने आई है, जो सभी के लिए मिसाल कायम करती है।
 

ऑटो को एंबुलेंस में बदला
भोपाल में एक ऑटो चालक ने अपने ऑटो को एंबुलेंस में तब्दील कर दिया है। ऑटो चालक जावेद खान का कहना है कि उसने देलीविजन और सोशल मीडिया पर देखा था कि राज्य में किस तरह बदहाली है और एंबुलेंस और ऑक्सीजन की कमी से लोग अपने मरीजों को अस्पताल लेकर नहीं जा पा रहे हैं। इसलिए मैंने अपने ऑटो को ऑक्सीजन से लैस एंबुलेंस में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन


मुफ्त में मरीजों को अस्पताल लेकर जाते हैं
जावेद खान बताते हैं कि उनका मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल है। वो मरीजों को मुफ्त में अस्पताल लेकर जाते हैं। जावेद ने आग बताया कि इस काम के लिए मैंने अपनी पत्नी के ज्वेलरी बेच दी और इसके बाद मैं एक ऑक्सीजन केंद्र के बाहर लाइन में खड़ा रहा और एक सिलिंडर भराकर अपने ऑटो में रख दिया। 
विज्ञापन


अबतक नौ गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाया
बकौल जावेद, वो ये काम पिछले 15 से 20 दिन से कर रहे हैं और अबतक नौ गंभीर मरीजों को अस्पताल लेकर जा चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें