फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Jayanti: जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह जाएंगे महू, भोपाल में भी कांग्रेस के कई कार्यक्रम

Mon, 14 Apr 2025 09:18 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Ambedkar jayanti: अंबेडकर जयंती पर जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मस्थली महू के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश भर में बाबा साहेब का जन्मदिन धूमधाम से मनाएगी। राजधानी भोपाल में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती पर सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह डॉ भीमराव आंबेडकर के जन्मस्थली महू के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश भर में बाबा साहेब का जन्मदिन धूमधाम से मनाएगी। राजधानी भोपाल में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 11:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अंबेडक जयंती मनाई जाएगी। इसके पहले कांग्रेसी नेता सुबह 10.30 बजे लिली टॉकीज चौराहा और सुबह 11 बजे बोर्ड ऑफिस चौराहा में जयंती मनाएंगे।
विज्ञापन

 
भोपाल कई कार्यक्रम होंगे आयोजन
डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती पर राजधानी में कई सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर विभिन्न संगठनों द्वारा विशेष आयोजन होंगे। इसी कड़ी में इंडस्ट्रीज एंड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स (डिक्की) अपने 20वें स्थापना दिवस को खास अंदाज में मना रहा है। इस दौरान डिक्की द्वारा सोशल जस्टिस नामक नई पत्रिका का शुभारंभ किया जाएगा। 

ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के मौके पर बोर्ड ऑफिस चौराहा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मैनिट में फूड पॉइजनिंग से छात्रों की बिगड़ी तबियत,अस्पताल में भर्ती, खाद्य विभाग की टीम ने लिया नमूना

यातायात डायवर्जन की व्यवस्था इस प्रकार रहेगी
होशंगाबाद से आईएसबीटी/पिपलानी की ओर जाने वाले वाहन- ये वाहन आरआरएल तिराहा, बीएसएनएल तिराहा, शक्तिनगर चौराहा, डीआरएम ऑफिस और कस्तूरबा अस्पताल होते हुए आईएसबीटी एवं पिपलानी की ओर जा सकेंगे। मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से कोर्ट जाने वाले वाहन- वाहन मानसरोवर से 06 नंबर स्टॉप, व्यापम चौराहा, शौर्य स्मारक होते हुए कोर्ट की ओर जा सकेंगे। न्यू मार्केट से ज्योति टॉकीज/आईएसबीटी जाने वाले वाहन- ये वाहन व्यापम चौराहा, शौर्य स्मारक, वल्लभ भवन रोटरी, डीबी मॉल रोटरी, होटल रेसिडेंसी होते हुए ज्योति टॉकीज से आईएसबीटी पहुंच सकेंगे। आईएसबीटी से न्यू मार्केट की ओर आने वाले वाहन- वाहन चेतक ब्रिज, ज्योति टॉकीज से दाहिने मुड़कर होटल रेसिडेंसी, डीबी मॉल रोटरी, वल्लभ भवन रोटरी, शौर्य स्मारक होते हुए न्यू मार्केट जा सकेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-बारिश का दौर जारी, आज प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के 11 जिलों में अलर्ट, 16 अप्रैल से चलेगी लू

आर्थिक सामाजिक समानता के साथ कमजोर वर्गों का हो उत्थान
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और दलित नेता ने आंबेडकर जयंती के अवसर पर कहा है कि भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर जी के संविधान में आर्थिक सामाजिक समानता के साथ कमजोर वर्गों दलित आदिवासी एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए सरकार की ऐसी नीतियां होना चाहिए जिससे ये वर्ग मुख्य धारा में जुड़ सके। लेकिन भाजपा सरकार में जानबूझकर ऐसी नीतियों का निर्माण नहीं किया जाता जिससे समानता और विकास के अवसर मिल सके। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण अजा/जजा वर्गों के लिए इंदौर भोपाल के बीच प्रस्तावित डॉ. बीआर आंबेडकर एमएसएमई मल्टी प्रोडक्ट क्लस्टर औद्योगिक क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। जिसे सरकार भाजपा के ही दलित नेताओं की अनुशंसा के बाद भी नीतिगत सहमति नहीं दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें