फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarwara By Polls: अमरवाड़ा उप चुनाव को लेकर कांग्रेस हुई सक्रिय, पूर्व मंत्री और विधायक को बनाया प्रभारी

Mon, 10 Jun 2024 08:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/छिंदवाड़ा

सार

चुनाव आयोग ने छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट में उपचुनाव के लिए तारीख की घोषणा कर दी है, जिसके बाद कांग्रेस एक्टिव हो गई है। दो प्रभारी नियुक्ति कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
अमरवाड़ा उप चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में हारने के बाद कांग्रेस अब किसी प्रकार की लापरवाही करने के मूड में नहीं है। सोमवार को एमपी में उपचुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस ने अमरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए दो प्रभारी नियुक्त किए हैं। पूर्व मंत्री सुखदेव पांस और पूर्व विधायक सुनील जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन दोनों नेताओं को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। यहां 10 जुलाई को मतदान होंगे। वहीं, 13 जुलाई को मतगणना होगी। कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिस पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है।

कांग्रेस विधायक ने दिया था इस्तीफा
छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी में शामिल हो गए थे। मप्र विधानसभा ने भी 29 मार्च को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया था। इस्तीफे के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी, इसलिए अब इस सीट पर उपचुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें