फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अमूल के बाद एमपी में सांची दूध भी महंगा करने की तैयारी, इस तारीख से लागू होंगे रेट

Fri, 19 Aug 2022 12:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सांची के अलग-अलग ब्रांड के दूध का दाम दो रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। फुल क्रीम दूध एक लीटर अभी 57 रुपए में मिल रहा है, जो 20 अगस्त की सुबह से 59 रुपए में मिलेगा। आधा लीटर दूध 29 रुपए मिलेगा। इसी तरह से चाय बनाने वाला दूध 52 की जगह 54 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।
विज्ञापन
सांची मिल्क की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमूल दूध के बाद अब एमपी में सांची दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। 20 अगस्त से बढ़े हुए रेट लागू हो जाएंगे। सांची ने नए रेट जारी कर दिए हैं। पांच महीने के अंदर सांची ने दूसरी बार दूध का दाम बढ़ाया है।

विज्ञापन

 

सांची ने दूध की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इससे पहले मार्च में सांची ने दूध के दाम बढ़ाए थे। फुल क्रीम, गोल्ड, स्टैंडर्ड, टोंड और चाय स्पेशल दूध के दाम बढ़े हैं।
 

बता दें, सांची प्रदेश सरकार का सहकारी ब्रांड है जो अलग-अलग मात्रा और वैरिएंट में उपभोक्ताओं को मिलता है। भोपाल सहकारी दुग्ध संघ समेत प्रदेश के छह सहकारी दुग्ध संघ दूध का कारोबार करते हैं। राजधानी भोपाल समेत आसपास के 12 जिलों में 3.20 लाख लीटर दूध की रोज खपत होती है। वहीं, प्रदेश भर में सांची ब्रांड के दूध की रोज करीब आठ लाख लीटर मांग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें