फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: निशातपुरा में युवक की सीने में चाकू गोदकर हत्या, सड़क पर शव फेंककर भागे बदमाश

Thu, 05 Mar 2026 04:11 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र में 19 वर्षीय अरविंद मीणा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश शव को 80 फीट रोड पर फेंककर फरार हो गए। युवक आखिरी बार दो दोस्तों के साथ देखा गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
अरविंद मीणा की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात बुधवार-गुरुवार की दरमियानी देर रात की है। आरोपियों ने युवक के सीने में चार बार वार किए और बाद में उसका शव बेस्ट प्राइस के पास 80 फीट रोड पर ऑटो से फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अरविंद मीणा (19) पुत्र हल्केराम मीणा, निवासी प्रताप नगर 80 फीट रोड थाना निशातपुरा के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार अरविंद मीणा एक गारमेंट्स शॉप पर सेल्समैन के रूप में काम करता था। बुधवार देर शाम तक वह दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। होली खेलने के बाद अरविंद अपने दोस्त विशाल ठाकुर उर्फ भूरा और सचिन के साथ घूमने के लिए निकला था। आखिरी बार उसे इन्हीं दोनों के साथ देखा गया था। बाद में दोनों युवक अकेले मोहल्ले में लौट आए।

ये भी पढ़ें- एम्स में महिला डॉक्टर की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सख्त, 15 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात सड़क किनारे मिला अर्धनग्न शव
जानकारी के मुताबिक देर रात अज्ञात बदमाशों ने अरविंद का शव ऑटो से 80 फीट रोड पर फेंक दिया। शव अर्धनग्न हालत में था और उसके ऊपरी हिस्से में कपड़े नहीं थे। मृतक के पिता हल्केराम मीणा ने बताया कि बेस्ट प्राइस के पास भीड़ देखकर वे वहां रुके। पास जाकर देखा तो सड़क पर उनके बेटे का शव पड़ा था। निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा के अनुसार मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। मृतक के मोहल्ले के लोगों और परिचितों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सड़क पर शव रखकर जाम करेंगे। उन्होंने जांच में देरी का आरोप लगाया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें