फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: बदमाशों ने होली की भीड़ का उठाया फायदा, ट्रेन-स्टेशन से नगदी-जेवरात और मोबाइल फोन किए पार

Thu, 05 Mar 2026 04:07 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

होली के दौरान ट्रेनों में बढ़ी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने मोबाइल, नकदी और बैग चोरी किए। नरसिंहपुर, जबलपुर सहित विभिन्न यात्रियों का लाखों का सामान पार हुआ। जीआरपी ने प्रकरण दर्ज किए हैं, लेकिन आरोपियों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के त्योहार के मौके पर ट्रेनों में जमकर यात्रियों की भीड़ रही। इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने भी चोरी और झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया। वे जेवर-नगदी के साथ ही मोबाइल फोन पार कर भाग निकले। जीआरपी ने प्रकरण तो दर्ज किए हैं, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर निवासी नरेंद्र राय जबलपुर अमरावती एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। सफर के दौरान उन्हें नींद लगी तभी उनका एक मोबाइल फोन चोरी हो गया। चोरी गए मोबाइल की कीमत 50 हजार बताई गई है। गोंडवाना एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक युवक बीना से इटारसी की यात्रा कर रहा था। सफर के दौरान उसको नींद लग गई तो ट्रेन इटारसी स्टेशन के आगे निकल गई। रास्ते में युवक की नींद खुली तो बागल में रखा उसका बैग चोरी हो चुका था। चोरी गए बैग में टूल बॉक्स, मल्टी मीटर, लिफ्ट ऑपरेट रिमोट, आधार कार्ड, समग्र आईडी, वोटर आईडी, बैंक की चेकबुक, पासबुक समेत करीब 70 हजार का सामान रखा हुआ था।

ये भी पढ़ें- एम्स में महिला डॉक्टर की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सख्त, 15 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन


इसी प्रकार राजस्थान निवासी दिनेश कुमार जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हैदराबाद से जयपुर का सफर कर रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने अपना पिट्ठू बैग सीट के नीचे रखा था। बुरहानपुर स्टेशन निकलने के बाद उनकी नजर पड़ी तो बैग गायब था। चोरी गए बैग में 25 हजार रुपये नकद, कपड़े, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड समेत करीब 32 हजार का सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन


इधर जबलपुर निवासी अजय कुमार अपने परिवार के साथ जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में जबलपुर से जूनाग की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पाइंट पर लगाया और सीट पर सो गए। रानी कमलापति स्टेशन आने पर नींद खुली तो चार्जिंग में लगा उनका मोबाइल फोन चोरी हो चुका था। चोरी गए मोबाइल की कीमत 15 हजार रुपये बताई गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें