फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को 50 मीटर तक घसीटा, पति-पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत

Wed, 01 Oct 2025 09:45 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के बैरसिया में तरावली जोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। हादसे में प्रदीप शाक्य, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर घायल है। गुस्साए ग्रामीणों ने कार पर पथराव किया। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र बैरसिया के तरावली जोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने एक बाइक सवार पूरे परिवार को रौंदकर समाप्त कर दिया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई। एक्सीडेंट में बेटी गंभीर रूप से घायल है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने कार पर पथराव का कांच फोड़ दिए। घटना बुधवार शाम करीब चार बाद घटित गई है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने कार जब्त कर नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय प्रदीप शाक्य करोंद इलाके में रहते थे और बुधवार दोपहर पत्नी राधा, बेटा अंशु और बेटी पूर्वी के साथ बैरसिया क्षेत्र में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। रिश्तेदार के यहां से लौटते समय बुधवार शाम करीब चार बजे वे तरावती जोड़ के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को क्रेटा कार टक्कर मारते हुए करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। प्रदीप शाक्य, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है। बेटी पूर्वी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदीप मूलतः उत्तर प्रदेश के जालौन के रहने वाले थे।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें