फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: जेल रोड पर ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, सात कारें जलकर खाक, साजिश की आशंका

Fri, 30 Jan 2026 09:42 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के जेल रोड स्थित महाकाल ऑटोमोबाइल शॉप में तड़के भीषण आग लगने से मरम्मत के लिए आई सात कारें जलकर राख हो गईं। हादसे में करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ। शॉप मालिक ने साजिश की आशंका जताई है, पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
भोपाल में ऑटोमोबाइल शॉप में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के जेल रोड स्थित महाकाल ऑटोमोबाइल शॉप में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई, जिससे शॉप में खड़ी सात कारें कुछ ही मिनटों में धू-धूकर जलकर राख हो गईं। सभी वाहन मरम्मत के लिए आए थे। शॉप मालिक के अनुसार इस हादसे में करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही निशातपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महाकाल ऑटोमोबाइल शॉप ट्रूबा कॉलेज के पास स्थित है। शॉप मालिक सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े पांच बजे लगी। उस समय शॉप के अंदर पांच और बाहर दो कारें खड़ी थीं। आग की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल फायर कंट्रोल रूम को सूचित किया।

ये भी पढ़ें-  स्कूलों के बाहर 'इत्र की शीशी' वाले की दहशत, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई हैरान कर देने वाली वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिश की आशंका
सूचना मिलने के बाद गांधीनगर, छोला और बैरागढ़ फायर स्टेशन से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी कारें पूरी तरह जल चुकी थीं। आग की चपेट में कारों के साथ-साथ शॉप में रखा ऑटोमोबाइल पार्ट्स और अन्य सामान भी आ गया, जिससे नुकसान और बढ़ गया। शॉप मालिक ने शॉर्ट सर्किट की संभावना से इनकार करते हुए साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि करीब छह महीने पहले ही शॉप में नया इलेक्ट्रिक सिस्टम लगाया गया था, जो पूरी तरह सुरक्षित है। आग में शॉप के सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी जल गए, जिससे अंदर की फुटेज उपलब्ध नहीं हो सकी। हालांकि, आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर जांच की मांग की गई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें