फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल के नर्सिंग होम में काम करने वाले छात्र ने की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 27 Mar 2026 08:56 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के करोंद में 26 वर्षीय मेल नर्स व बी फार्मेसी छात्र दुर्गेश अहिरवार ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
मृतक दुर्गेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के करोंद क्षेत्र में रहने वाले एक मेल नर्स ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर प्रेम-प्रसंग या कार्यस्थल पर प्रताड़ना की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

छोला थाना पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय दुर्गेश अहिरवार, पिता मोर सिंह अहिरवार, मूल रूप से विदिशा जिले के कुरवाई का निवासी था। वह भोपाल के करोंद क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर एक निजी कॉलेज से बी फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ ही वह एक निजी नर्सिंग होम में मेल नर्स के रूप में कार्यरत था।

भाई परीक्षा देने निकला, तब हुआ खुलासा
मृतक का बड़ा भाई भी भोपाल में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को वह परीक्षा देने के लिए कमरे से निकला और जाते समय दुर्गेश को जगाने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। संदेह होने पर भाई ने उसे हिलाकर देखा, पर शरीर में कोई हरकत नहीं थी। इसके बाद वह उसे तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  9 प्रकरण में FIR, 2888 एलपीजी सिलिंडर जब्त, मंत्री बोले- पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक

कमरे में मिला इंजेक्शन और सिरिंज
छोला थाना पुलिस को जांच के दौरान कमरे से एनेस्थीसिया का इंजेक्शन और सिरिंज मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि दुर्गेश ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर आत्महत्या की है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल फोन जब्त कर जांच की जा रही है।

दुर्गेश पिछले छह वर्षों से भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार उसने कभी किसी तनाव का जिक्र नहीं किया था और उसकी पढ़ाई भी सामान्य रूप से चल रही थी। ऐसे में पुलिस प्रेम-प्रसंग या कार्यस्थल पर किसी प्रकार की प्रताड़ना को संभावित कारण मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें