फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: होटल सयाजी के स्टोर रूम में लगी आग, कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड के प्रयासों से टला बड़ा हादसा

Mon, 22 Dec 2025 12:14 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आज सुबह शहर के होटल सयाजी के स्टोर रूम में आग लग गई, यहां टेंट लगाने से जुड़ा सामान रखा हुआ था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
 
विज्ञापन
photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैर-सपाटा के समीप स्थित होटल सयाजी के स्टोर रूम में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। स्टोर रूम में टेंट लगाने से जुड़ा सामान रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह होटल कर्मचारियों ने स्टोर रूम से धुआं निकलते देखा। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार दूर-दूर तक नजर आने लगा। कर्मचारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, साथ ही अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

ये भी पढ़ें: नियमों की अनदेखी: राज्य सहकारी संघ में बंदरबांट,बिना टेंडर चहेती एजेंसियों को दे डाले गार्ड-श्रमिकों के ठेके
विज्ञापन


सूचना मिलते ही माता मंदिर सहित आसपास के फायर स्टेशनों से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग तेजी से इसलिए फैल गई क्योंकि स्टोर रूम में टेंट, चादर और अन्य कपड़े का सामान बड़ी मात्रा में रखा हुआ था। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सोमवार सुबह स्टोर रूम में रखा जनरेटर चालू था, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। उस समय होटल में कई यात्री ठहरे हुए थे, लेकिन स्टोर रूम होटल के कमरों से लगभग 50 मीटर दूर होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें