फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब: कॉकरोच के डर से पत्नी ने बदलवाए 18 घर, अब तलाक मांग रहा परेशान पति

Mon, 12 Apr 2021 01:30 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक दंपती के 18 बार घर बदलने का मामला सामने आया है। घर बदलने के पीछे का कारण पत्नी का कॉकरोच से डर है। पति का आरोप है कि पत्नी इतनी तेज चीखती है कि पूरा घर डर जाता है।
विज्ञापन
कॉकरोच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमतौर पर ऐसा सुना जाता है कि कोई घर पसंद नहीं आया, वहां का माहौल अच्छा नहीं था तो लोग घरों को बदलते रहते हैं लेकिन क्या आपने पहले कभी ऐसा सुना है कि कॉकरोच के डर से किसी ने 18 घर बदले हो? ठीक ऐसा हुआ है मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में। 

विज्ञापन


कॉकरोच देख घर बदलने की मांग करती है पत्नी
यहां एक दंपती की शादी को तीन साल हो गए हैं और इस बीच वो 18 मकान बदल चुके हैं। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी कॉकरोच से बहुत डरती है और घर बदलने की मांग करने लगती है। ऐसा कर उसके और उसके घर वालों को काफी परेशानी और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। 

पति ने आरोप लगाया है कि कॉकरोच दिखाई देने पर पत्नी चीखने लगती है और घर का सामान सड़क पर रखने लगती है। पति अपनी पत्नी की इन हरकतों से इतना परेशान हो गया है अब उसने तलाक लेने का फैसला ले लिया है। इसके लिए पति ने कानूनी मदद मांगी है। 
विज्ञापन


पत्नी का आरोप, पागल घोषित करने में जुटा परिवार
हालांकि इससे पहले पति अपनी पत्नी को एम्स, हमीदिया समेत कई निजी मनोचिकित्सकों को भी दिखा चुका है लेकिन पत्नी दवाई खाने के लिए तैयार नहीं होती है। वहीं पत्नी का आरोप है कि उसका पति उसकी परेशानी को नहींं समझता है और उसे पागल घोषित करने के लिए उसे दवाइयां खिला रहा है। 

पति-पत्नी के बीच जब बात काफी बढ़ गई तो परिवार ना टूटने की चाहत पर यह मामला भाई वेलफेयर सोसाइटी पहुंचा। यह संस्था पुरुषों के हित में काम करती है। यहां दोनों की काउंसलिंग होने लगी। इस संस्था के फाउंडर जकी अहमद ने बताया कि जब पति से तलाक लेने का कारण पूछा गया तो पति ने बताया कि कॉकरोच दिखने पर वो घर छोड़ देती है। 

2018 में बदला था पहला घर
पति पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी। शादी के बाद पत्नी को एक बार कॉकरोच दिखा तो वो इतनी तेज चीखी कि पूरा परिवार ही डर गया। इसके बाद पत्नी ने किचन में जाना बंद कर दिया और घर बदलने की जिद पकड़ ली। पहली बार साल 2018 में घर बदला गया। 

कुछ दिन बाद पत्नी को वही समस्या हुई। शादी के बाद पति और उसका परिवार 18 बार घर बदल चुके हैं। हालांकि पत्नी का कहना है कि वो बहुत कोशिश करती है कि कॉकरोच को देखकर ना डरे लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें