फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मौसेरे भाई के मुंडन में गई थी; मामा ने वारदात को दिया अंजाम

Sat, 11 May 2024 05:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal Crime: परवलिया इलाके में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। ये हरकत बच्ची के मामा द्वारा की गई है। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के परवलिया इलाके में नौ साल की बच्ची के साथ रिश्ते के मामा द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ मौसेरे भाई के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। इसी बीच आरोपी ने बच्ची के साथ घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने मां को जानकारी दी, जिसके बाद देर रात परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ईंटखेड़ी इलाके में रहने वाली 9 साल की बच्ची चौथी कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार को परवलिया के एक गांव में रहने वाले उसके मौसेरे भाई का मुंडन था। बच्ची अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। कार्यक्रम में अन्य नाते-रिश्तेदार भी आए हुए थे। रात करीब दस बजे जब सभी लोग भोजन कर रहे थे, तभी बच्ची के रिश्ते का मामा उसे अपने साथ पास वाले मकान में लेकर पहुंचा।

इस मकान में रहने वाले सभी लोग कार्यक्रम में गए हुए थे और मकान खाली था। यहां मामा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची वापस मौसी के घर पहुंची और मां को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिजन उसे लेकर परवलिया थाने पहुंचे, जहां पीड़िता ने रिश्ते के मामा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें