मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में दो स्कूली छात्राओं की लोडिंग वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। एक स्कूली छात्रा की बहन का जन्मदिन था, जिसके लिए दोनों केरवा डैम जा रही थीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में कैरियर कॉलेज के सामने दो स्कूली छात्राओं की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। लोडिंग वाहन ने दोनों को कुचल दिया। एक स्कूली छात्रा की बहन का जन्मदिन था, जिसके लिए दोनों केरवा डैम जा रही थीं। रास्ते में हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्राओं के नाम 13 साल की ऋचा चड़ेरे और 14 साल की कीर्ति यादव हैं। कीर्ति की बहन प्रीति का जन्मदिन था और इसी सिलसिले में भोपाल के केरवा डैम पर पार्टी रखी गई थी। दोनों छात्राएं इसी में भाग लेने जा रही थी, जब अन्ना नगर के पास यह हादसा हुआ।