मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक निर्माणाधीन मकान पर हाईटेंशन लाइन गिर गई। जिसमें दो बाल श्रमिक की मौत हो गई। सोनागिरि स्थित एक ठेकेदार बाल श्रमिकों से काम करा रहा था तभी यह हादसा हुआ।
निर्माणाधीन मकान में काम करते समय से हुआ हादसा
पिपलानी थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में हुए इस हादसे में दोनों बाल श्रमिक अपने परिवार के पालन पोषण के लिए काम करते थे। इस दौरान बिजली की हाटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ठेकेदार फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने कुछ देर बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।