फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: तीन फिटनेस क्लबों में एक करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी उजागर, सीजीएसटी ने की रिकवरी

Tue, 06 Oct 2026 08:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में सीजीएसटी की टीम ने तीन फिटनेस क्लबों पर कार्रवाई कर करीब एक करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी। विभाग ने 31.82 लाख रुपये नकद और 68.20 लाख रुपये आईटीसी के जरिए रिकवर किए। गोल्ड्स जिम, फिटब्लिस और फिटनेस मार्क में जांच के दौरान जीएसटी बकाया सामने आया।
विज्ञापन
जीएसटी चोरी का मामला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (सीजीएसटी) भोपाल की टीम ने राजधानी के तीन प्रमुख फिटनेस क्लबों पर सर्च की कार्रवाई करके एक करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा किया है। सीजीएसटी के इन्वेस्टिगेटिव विंग के अधिकारियों ने भोपाल के विभिन्न जिम और फिटनेस सेंटर्स पर एक साथ छापेमारी कर दस्तावेज का सत्यापन किया, जिसके बाद टैक्स चोरी का यह मामला सामने आया है।
विज्ञापन


विभाग ने इन फिटनेस सेंटर्स से कुल 31.82 लाख रुपये नकद राशि के रूप में जमा कराए हैं, जबकि 68.20 लाख रुपये की वसूली आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) के माध्यम से की है। इस प्रकार अधिकारियों ने कुल एक करोड़ रुपये की रिकवरी सुनिश्चित की है।

ये भी पढ़ें- बेटे की चाह में मां ने एक दिन की नवजात बेटी का गला घोंटा, अस्पताल के बिस्तर पर की ये हैवानियत
विज्ञापन


विभिन्न जिमों में सामने आई टैक्स चोरी
जांच में पाया गया कि भोपाल में संचालित कई फिटनेस सेंटर्स सेवा आपूर्ति पर लागू जीएसटी नियमों का उचित पालन नहीं कर रहे थे। सीजीएसटी की टीम द्वारा रिकॉर्ड के मिलान के दौरान बावड़िया कलां स्थित गोल्ड्स जिम में 25.46 लाख रुपये की जीएसटी राशि जमा न करने का खुलासा हुआ। अधिकारियों ने इस सेंटर से नकद रूप में 22.53 लाख रुपये जमा करवाए हैं। इसी प्रकार रानी कमलापति स्टेशन के सामने संचालित फिटब्लिस में सर्च के दौरान पता चला कि इसके संचालक ने 70.57 लाख रुपये का जीएसटी नहीं चुकाया है। विभाग ने इस सेंटर से 4.79 लाख रुपये की नकद राशि जमा कराई है।

कोलार के सेंटर पर भी कार्रवाई
सीजीएसटी की इस टीम ने कोलार इलाके में स्थित फिटनेस मार्क नामक सेंटर पर भी शिकंजा कसा। दस्तावेज की गहन पड़ताल के बाद इस फिटनेस सेंटर पर 4.73 लाख रुपये की जीएसटी बकाया राशि निर्धारित की गई। इसके तुरंत बाद विभाग ने फिटनेस सेंटर के संचालक से 4.49 लाख रुपये नकद जमा करवाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन सभी सेंटर्स पर बकाया बची शेष राशि की वसूली के लिए भी जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एक माह पूर्व भी हुई थी बड़ी रिकवरी
सीजीएसटी भोपाल की टीम ने ठीक एक माह पहले भी राजधानी के फिटनेस 365 डिग्री पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। उस समय विभागीय जांच के दौरान एक करोड़ रुपये की रिकवरी निकाली गई थी। उस कार्रवाई के बाद जिम संचालक हुजेफा कुरैशी ने टैक्स चोरी के 50 लाख रुपये जमा किए थे। उल्लेख है कि फिटनेस 365 डिग्री के राजधानी भोपाल में कुल पांच सेंटर्स संचालित हैं और अधिकारियों ने उन सभी सेंटर्स पर एक साथ जांच पड़ताल की थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें