फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP क्राइम ब्रांच ने 12 घंटे में पकड़े चैन स्नेचर: दिल्ली का बदमाश भोपाल में दे रहा था लूट की वारदातों को अंजाम

Mon, 25 Apr 2022 08:32 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने 12 घंटे में चैन लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली का कुख्यात बदमाश अपनी बुआ के घर भोपाल आकर चेचेरे भाई के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। 
विज्ञापन
चैन लूट के दो आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल क्राइम ब्रांच ने 12 घंटे में चैन लूट की वारदात का खुलासा किया है। दिल्ली का कुख्यात बदमाश अपनी बुआ के घर भोपाल आकर चेचेरे भाई के साथ वारदात को अंजाम दे रहा था। आरोपी सन्नी साइमन और असेर शाह उर्फ अस्सू को क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया।
विज्ञापन

 
पुलिस को 22 अप्रैल को रिंकी शर्मा निवासी बैरागढ़ ने शिकायत की थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि वह अपने पति सतीश शर्मा के साथ घर से करुणाधाम मंदिर दर्शन करने मोटर साइकिल पर जा रही थी। 22 अप्रैल की सुबह 8 बजे दाता कॉलोनी ब्रिज के पास पहुंची कि दो अज्ञात लड़के अर्टीना स्कूटी से आए और गले में सोने की चैन छीन कर भाग गए। शिकायत के बाद कोहेफिजा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में जांच शुरू की। 12 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सन्नी साइमन दिल्ली का रहने वाला है। उस पर बाराखंभा रोड थाना में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। आरोपी सन्नी उर्फ साइमन के पिता दिल्ली में रेल्वे में नौकरी करते थे। पिछले साल कोरोना काल के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी थी। आरोपी असेर शाह उर्फ अस्सू थाना कोहेफिजा के हत्या के प्रयास तथा शासकीय कार्य में बाधा जैसे गंभीर अपराधों में बंद हुआ है। आरोपी सन्नी चैन लूटने दिल्ली से अपनी बुआ के यहां भोपाल आया। यहां बुआ के लड़के असेर शाह के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अजांम दे रहा था। आरोपी सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम देते थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें