मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने के आरोप में डॉक्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेमडेसिविर के एक इंजेक्शन को 18 हजार में बेच रहे हैं।
पुलिस ने शनिवार रात ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया और इंजेक्शन लेकर शाहजेहानबाद स्थि इस्लामी गेट बुलाया। एक आरोपी सामी खान को मौके से गिरफ्तार किया गया।
उससे पूछताछ के बाद कोविड-19 केयर अस्पताल में तैनात डॉक्टर एहसान खान, अखलाख खान और नोमान खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि नोमान ने उन्हें सात हजार में इंजेक्शन दिया था और वे 18 हजार में बेचने की तैयारी कर रहे थे। उनके पास से चार इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
इंदौर में 35000 रुपये का बेच रहे थे रेमडेसिविर इंजेक्शन
इंदौर के बड़ौद अस्पताल से एक नर्स और दो मेडिकल स्टाफ को कल रात रेमडेसिविर को ब्लैकमार्केट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी अमृता सिंह ने बताया कि वे 35,000 रुपये में इंजेक्शन बेच रहे थे। अब उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।