फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: वाहन के कुएं में गिरने से दो प्रवासी मजदूरों की मौत, छह घायल

Mon, 19 Apr 2021 03:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बरवानी।

सार

  • मृतकों की पहचान हेड़ीबाई (50) एवं अशोक नरिया (23) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में महाराष्ट्र से लौट रहे प्रवासी मजदूरों से भरे एक वाहन के अनियंत्रित होकर कुएं में गिर जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


राजपुर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) पदम सिंह बघेल ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह लगभग साढ़े पांच बजे बड़वानी जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर राजपुर थानाक्षेत्र में हुई।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान हेड़ीबाई (50) एवं अशोक नरिया (23) के रूप में की गई है। इस हादसे में छह लोग बुरी तरह से घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हादसे के समय ये लोग महाराष्ट्र से मजदूरी इस वाहन से अपने गांव चौथरिया की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान संभवत: चालक के झपकी आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और उसके बाद सीधे कुएं में जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें