फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का एलान, 12 नवंबर को होगा मतदान

Thu, 22 Oct 2026 12:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश की खाली हुई राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख तय हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक इसके लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। 26 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की खाली  सीट पर उपचुनाव का एलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद 14 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट रिक्त हुई थी। अब इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग की ओर से गुरुवार को जारी कार्यक्रम के मुताबिक उपचुनाव की अधिसूचना 26 अक्टूबर को जारी होगी। उम्मीदवार 2 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 5 नवंबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें: इंदौर: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कल से बदलेंगे आरटीओ के नियम
विज्ञापन


12 नवंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

14 अक्टूबर को खाली हुई थी सीट

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने 14 अक्टूबर को राज्यसभा से इस्तीफा दिया था। इसके बाद मध्य प्रदेश से राज्यसभा की यह सीट रिक्त हो गई। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था। अब इस रिक्त सीट को भरने के लिए निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें