फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का पहला रेलवे स्टेशन होगा भोपाल जहां हर समय मिलेगा इलाज

Mon, 15 Jan 2018 05:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
भोपाल जंक्शन
विज्ञापन
भोपाल रेलवे स्टेशन देश का पहला ऐसा स्टेशन बनने जा रहा है जहां स्टेशन पर मेडिकल क्लिनिक होगा। एक हफ्ते के भीतर यह सुविधा भोपाल स्टेशन में शुरू होने वाली है। हाल ही में सैनिटरी नैपकिंग की ऑटोमैटिक वेंडिग मशीन लगाने के लिए भोपाल स्टेशन की काफी सराहना हुई थी। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में भोपाल रेलवे डिवीजन के अधिकारियों ने कहा कि, 'एक हफ्ते के भीतर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर क्लीनिक खुल जाएगी जो चौबीस घंटे खुली रहेगी। क्लीनिक में एमबीबीएस डॉक्टर मरीजों को देखेंगे और यहां जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध होंगी।' 

एक अधिकारी ने बताया, 'अगर स्टेशन पर कोई मेडिकल इमरजेंसी होती है, तो हम रेलवे स्टेशन पर एसएस कमर्शियल को सूचित करते हैं और निशातपुरा रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को बुलाया जाता है। अगर डॉक्टर समय पर नहीं पहुंच पाते हैं, तो यात्री को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।' 
विज्ञापन


वरिष्ठ डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर विनोद तामोरी ने  इसे समय की जरूरत करार देते हुए कहा, ' इस तरह की सेवा देने वाला भोपाल सबसे पहला स्टेशन होगा।' 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि, 'हम एक दवा दुकान खुलवाने की भी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन चूंकि यह कम मुनाफेवाला है इसलिए कम लोग दुकान खोलना चाहता हैं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें