फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: आरोग्य मंथन कार्यक्रम में बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद- योग को धर्म से जोड़ना ठीक नहीं

Sun, 29 May 2022 12:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को आरोग्य मंथन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि योग को किसी धर्म से जोड़ना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि योग को लेकर कुछ लोग भ्रांतियां फैलाते हैं, जबकि निरोग रहने के लिए कोई भेदभाव या भ्रांतियां आड़े नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को आरोग्य मंथन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति ने कहा कि योग को किसी धर्म से जोड़ना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि योग को लेकर कुछ लोग भ्रांतियां फैलाते हैं, जबकि निरोग रहने के लिए कोई भेदभाव या भ्रांतियां आड़े नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन




राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कुशाभाऊ ठाकरे केंद्र में आयोजित एक देश एक स्वास्थ्य सेवा पर आरोग्य मंथन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्यों में आरोग्य भारती सक्रिय है। पूरे देश की एक स्वास्थ्य सेवा के लिए वर्तमान सेवाओं को समझना होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया में भारत जितना सस्ता इलाज कहीं नहीं है। दिल्ली और आसपास के अस्पतालों में पड़ोसी देशों के मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। उन्होंने आरोग्य भारती के आयुर्वेद के माध्यम से जनसेवा के प्रयासों की प्रशंसा की।  
विज्ञापन


विज्ञापन

 

 
राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि आज पिज्जा और कोल्डड्रिंक का जमाना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सात्विक भोजन जरूरी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शक्तिशाली होने से कुछ नहीं होगा। शरीर की मानसिक, बौद्धिक मजबूती भी जरूरी है। सीएम ने कहा कि आप जैसा खाते हैं, वैसा बनते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने महत्व को भी बताया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद, एलोपैथी सभी पद्धतियों का अपनी अपनी जगह महत्व है।


 
बता दें राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौर पर शुक्रवार शाम को भोपाल पहुंचे। यहां शनिवार सुबह आरोग्य मंथन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को मोती लाल नेहरू स्टेडियम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग के नए स्वास्थ्य संस्था भवनों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रपति राजभवन में ठहरे हुए हैं। वे रविवार सुबह उज्जैन के लिए रवाना होंगे।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें