फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Pipeline Burst: भोपाल लिंक रोड-3 पर पानी की पाइप लाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क आधी धंसी

Sun, 03 Jul 2022 04:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में लिंक रोड नंबर-3 पर फॉरेस्ट कॉलोनी के पास पानी की पाइप लाइन फटने से कई घरों में पानी भर गया। पानी के प्रेशर से निकलने से सड़क भी आधी धंस गई।
विज्ञापन
भोपाल में पानी की पाइप लाइन फूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में लिंक रोड नंबर-3 पर फॉरेस्ट कॉलोनी के पास पानी की पाइप लाइन फटने से कई घरों में पानी घुस गया। वहीं, पानी के प्रेशर से सड़क का आधा हिस्सा भी धंस गया। स्थानीय लोगों ने पानी घर में पानी घुसने से सामान खराब होने पर नगर निगम के खिलाफ नाराजगी भी व्यक्त की। 
विज्ञापन

 
अरेरा कॉलोनी से नेहरू नगर ही तरफ जाने वाली सड़क पर पत्रकार कॉलोनी के पास रविवार दोपहर में पानी की पाइप लाइन में तेज आवाज के साथ पानी निकलने लगा। पानी का प्रेशर इतना की कुछ देर में ही पास की कॉलोनी के घरों में पानी भरा गया। एक घंटे तक प्रेशर से पानी निकलते रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी नगर निगम का स्टाफ नहीं आया। स्थानीय लोगों ने लोहे की पाइप लाइन में ज्वाइंट खुलने के कारण पानी बहने का कारण बताया। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि सड़क पर भारी वाहनो के दबाव के कारण पाइप लाइन फूटी। नगर निगम ने पाइप की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। 

पानी का प्रेशर इतना था कि कुछ ही देर में हजारों गैलन पानी बह गया। जिससे सड़क भी धंस गई। जिसके कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने दूसरी तरफ की सड़क से वाहनों को निकाला। जानकारी के बाद मौके पर विधायक पीसी शर्मा भी पहुंचे। लोगों ने घर में पानी घुसने से सामान खराब होने पर नाराजगी भी व्यक्त की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें