फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: महिला का मोबाइल सुधारने के बहाने फेसबुक का आईडी लेकर अपलोड कर दिए आपत्तिजनक फोटो और वीडियो

Wed, 30 Mar 2022 10:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में एक महिला के फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियों अपलोड करने वाला आरोपी उसके पति का दोस्त निकला। उसने महिला का फोन सुधारने के बहाने ले फेसबुक के आईडी का पासवर्ड ले लिया था। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में एक महिला के फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियों अपलोड करने वाला आरोपी उसके पति का दोस्त निकला। उसने महिला का फोन सुधारने के बहाने ले फेसबुक के आईडी का पासवर्ड ले लिया था। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन

 
भोपाल क्राइम ब्रांच को 18 नवंबर 2021 को पीड़ित महिला ने लिखित शिकायत की थी। इसमें उसकी फेसबुक आईडी का दुरुपयोग कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उस पर आवेदिका महिला के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो को अपलोड किया जा रहा है। जिससे वह मानसिक रूप से प्रताड़त हो रही है। आवेदिका महिला की फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपलोड करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी 30 वर्षीय सूरज प्रताप सिंह पिता सोबरन सिंह निवासी करोंद भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के पति का दोस्थ था। जिससे उसका महिला के घर आना जाना था। महिला के पति की मृत्यु के बाद आरोपी मदद के बहाने बातचीत करने लगा। मोबाइल सही करने के नाम पर आरोपी के द्वारा महिला की फेसबुक आईडी का पासवर्ड ले लिया गया। आपसी मनमुटाव को लेकर महिला से बातचीत बंद होने पर आरोपी ने महिला की फेसबुक आईडी का धोखे से आईउी पासवर्ड का उपयोग कर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो महिला को बदमान करने की नियत से अपलोड किया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें