फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: पहले मांगी लिफ्ट, फिर चाकू दिखाकर छीने रुपये और काट दी नाक

Tue, 15 Dec 2020 10:03 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां बदमाश ने एक शख्स से लिफ्ट मांगी। इसके बाद उससे चाकू की नोक पर रुपये छीन लिए। साथ ही, पीड़ित की नाक भी काट दी। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी को उसके साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भोपाल के रूप नगर में 21 वर्षीय निखिल वर्मा रहते हैं। वह 13 दिसंबर की रात अपने दोस्त संजय के साथ छावनी से बोगदापुल होते हुए घर जा रहे थे। रास्ते में राजा पेट्रोल पंप के पास एक फारुख मिल गया। फारुख ने निखिल को रोका और छोटा चंबल तक लिफ्ट देने को कहा। 

बताया जा रहा है कि पीड़ित ने अपनी बाइक पर फारुख को बैठा लिया, लेकिन उसने सुरजीत ऑटो मोबाइल्स शोरूम के सामने बाइक रुकवा ली। वहां फारुख के साथी आमिर और सचिन मौजूद थे। इन तीनों ने निखिल को चाकू दिखाते हुए मोबाइल व दो हजार रुपये लूट लिए। विरोध जताने पर बदमाशों ने निखिल की नाक भी काट दी। इस दौरान निखिल के दोस्त संजय ने बीचबचाव की कोशिश की तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


वारदात के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम हरकत में आ गई। पुलिस ने ऐशबाग निवासी आमिर खान उर्फ आमिर मुर्गी, फारुख इकराम और सचिन खत्री के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें