फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: जुड़वा बच्चों को मां ने ही गला घोंटकर मारा था, बोली- पालने के लिए पैसे नहीं थे

Tue, 27 Sep 2022 10:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में जुड़वा बच्चों के पांच दिन बाद हबीबगंज थाना क्षेत्र में शव मिले हैं। पुलिस ने मां की निशानदेही पर दोनों बच्चों के शव रविशंकर नगर एक खाली प्लॉट से बरामद किए। पुलिस की पूछताछ ने मां ने ही बच्चों को गला घोंटकर मारने की बात स्वीकार की है। 
विज्ञापन
हबीबगंज में खाली प्लाट से बच्चों के शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में पिछले दिनों जुड़वा बच्चों के चोरी होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने दोनों जुड़वा बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि मां पर ही बच्चों की हत्या का आरोप है। मां का कहना है कि बच्चों को पालने के लिए रुपये नहीं थे, इसलिए उनकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


टीटी नगर स्थित रंगमहल चौराहे के पास से शुक्रवार की सुबह चोरी हुए जुड़वा नवजात बच्चों के पांच दिन बाद शव मिल गए। पुलिस ने मां सपना की निशानदेही पर हबीबगंज के रविशंकर नगर कॉलोनी के पास खाली प्लॉट से शव बरामद किए। बच्चों की मां ने ही दोनों का गला घोंटकर मारने की बात कबूल की है। पहले महिला बयान दे रही थी कि पति ने दोनों बच्चों को मारा है। अब सपना ने दोनों बच्चों को मारने की बात कबूल कर ली है। उसका कहना है कि उसकी पहले से एक 3 साल की बेटी है। जुड़वा बच्चों को पालने के लिए पैसे नहीं थे। 

बच्चों की मां सपना और उसके पति ने शुक्रवार को टीटी नगर से बच्चों के चोरी होने की सूचना दी थी। बच्चों की मां ने बताया था कि वह सड़क किनारे बच्चों को छोड़कर वॉशरूम गई थी। लौटने पर बच्चे गायब थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की तो मां ही संदेह के घेरे में आ गई थी। हालांकि पुलिस की पूछताछ में लगातार बयान बदल रही थी और झूम रही थी। इसके बाद उसके माता-पिता उसे झाड़ फूंक के लिए बैरसिया ले गए थे। पुलिस ने रविवार को महिला को बैरसिया से लाकर पूछताछ की। वह लगातार अपने बयान बदल रही थी। सोमवार को महिला की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रविशंकर नगर कॉलोनी के एक खाली प्लाट से बच्चों के शव बरामद कर लिए। 
विज्ञापन




यह है मामला  
बता दें 27 वर्षीय सपना मूलत: बैरसिया की रहने वाली है। उसकी पांच साल पहले कोलार गेस्ट हाउस के पास रहने वाले बृजमोहन से शादी हुई थी। सात सितंबर को सपना ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। सपना ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह 4.30 बजे जब सब लोग घर में सो रहे थे, तब वह जुड़वा बच्चों को लेकर बैरसिया अपने मायके जाने के लिए निकली थी। वह पैदल ही रंगमहल चौराहे तक पहुंची। वहां से दोनों बच्चे गायब हो गए। महिला ने अपने पति को इसकी सूचना दी और फिर दोनों टीटी नगर थाने एफआईआर कराने पहुंचे।
विज्ञापन

 
बस में बच्चे नहीं थे महिला के पास
पुलिस ने महिला के बताए रास्ते को फॉलो किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि महिला सिटी बस से अकेले उतरी थी। बस के ड्राइवर और कंडक्टर से पूछताछ की तो पता चला कि महिला अकेले ही बैठी थी। उसके पास कोई बच्चे नहीं थे। जब महिला से पूछा गया तो वह कहने लगी कि वह भूल गई कि क्या हुआ था। सख्ती करने पर महिला झूमने लगी। खुद को पहचानने से भी मना कर दिया। महिला के परिजनों का कहना है कि सपना को माता आती है। पुलिस जांच में पता चला कि सपना बच्चों को लेकर हबीबगंज थाना क्षेत्र पहुंची। पुलिस अब बच्चों की हत्या कर फेंकने, तंत्र-मंत्र समेत अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें