फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: दिग्विजय सिंह के दीमक वाले बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा दिग्विजय सिंह कांग्रेस के लिए दीमक

Tue, 11 Jan 2022 01:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया। दिग्विजय सिंह के आरएसएस की तुलना दीमक से किए जाने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि दिग्विजय कांग्रेस के लिए दीमक हैं। वो कांग्रेस को दीमक की तरह खा गए हैं।
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय सिंह पर पलटवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लिए दीमक की तरह है और दिग्विजय सिंह कांग्रेस के लिए दीमक हैं। वो कह नहीं पाते हैं कांग्रेस को ही दीमक की तरह खा गए हैं, पूरे प्रदेश के अंदर कांग्रेस की जर्जर स्थिति है। लड़खड़ाते हुए कांग्रेस चल रही है। डगमगाती हुई कांग्रेस चल रही है, जिसका जीता जागता उदाहरण कर्नाटक के जो कांग्रेस अध्यक्ष हैं उनका आपने वीडियो और फुटेज पर देखा होगा। दीमक की तरह ये लोग कांग्रेस को चाट रहे हैं। दरअसल दिग्विजय सिंह ने इंदौर में युवा कांग्रेस के मंच से आरएसएस पर हमला बोला था। दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की तुलना दीमक से की थी। उन्होंने कहा था कि जिस तरह कोई चीज ऊपर से नहीं दिखती वैसे ही आरएसएस है। आप ऐसे संगठन से लड़ रहे हैं जो दिखता नहीं है। जैसे दीमक ऊपर से नहीं दिखता आरएसएस भी वैसे ही काम करता है। ये गुपचुप तरीके से दबे छिपे काम करते हैं। खुले आम कोई काम नहीं करते। 
विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम कमलनाथ के पंचायत चुनाव न कराने पर आंदोलन की चेतावनी के सवाल पर कहा कि अभी तक उन्होंने जितनी चेतावनियां दी हैं उनका जो हश्र हुआ है वही इस चेतावनी का होगा। बता दें कि सोमवार को मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने पंचायत चुनाव न करने पर सरकार पर सवाल उठाए थे और चेतावनी दी थी कि यदि आने वाले दो महीनों में सरकार प्रदेश में पंचायत चुनाव नहीं कराएगी तो वो गांव-गांव जाकर धरना देंगे और आंदोलन करेंगे।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें