फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: कोहेफिजा ओवरब्रिज के नीचे से चोरी हुए बच्चे के साथ बदमाश गिरफ्तार, दिव्यांग मां ने की थी बच्चा चोरी होने की शिकायत

Sat, 15 Jan 2022 03:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

थाना बैरागढ़ पुलिस ने कोहेफिजा ओवर ब्रिज के नीचे से चोरी हुए 6 माह क बच्चे को बरामद कर लिया है। बच्चा चुराने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। कोहेफिजा थाने पर सूचना दे दी गई है।
 
विज्ञापन
Bhopal: भोपाल पुलिस ने चोरी हुए बच्चे को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना बैरागढ़ पुलिस ने कोहेफिजा ओवर ब्रिज के नीचे से चोरी हुए 6 माह के बच्चे को बरामद कर लिया है। बच्चा चुराने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। कोहेफिजा थाने पर सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैरागढ़ रेलवे स्टेशन के पीछे झुग्गी में रहने वाला व्यक्ति एक छोटा बच्चा कहीं से चुरा कर लाया है। इस पर एसआई श्रीकांत द्विवेदी, एएसआई प्रवीण सिंह, प्रधान आरक्षक महेश, आरक्षक महावीर तिवारी, सचिन, गुलशन, मिथिलेश, गजराज की टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया। पुलिस ने मौके से आरोपी नरेंद्र पुत्र मुन्नालाल (25) निवासी जोगी थाना बैरागढ़ को बच्चे के साथ रंगे हाथ हिरासत में लिया।

पूछताछ में उसने कोहेफिजा ओवर ब्रिज के नीचे से बच्चे को चुराना कबूल किया। आरोपी नरेंद्र ने बताया कि बच्चे के पिता और उसने शराब पी थी, जब पिता को ज्यादा नशा हो गया तब वह बच्चे को उठाकर ले आया था। उसे बच्चे की मां ने ऐसा करते देख लिया था। चूंकि मां पैरों से दिव्यांग है, इसलिए वह कुछ नहीं कर सकी। उसने पति को सारी बात बताई। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए थाना कोहेफिजा को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें