फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: मालती राय बोली निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाऊंगी, सीएम बोले कांग्रेस ने घिसे पिटे प्रत्याशी उतारे

Fri, 17 Jun 2022 05:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी मालती राय डायनामिक प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने घिसे पिटे कैंडिडेट उतारे हैं। वहीं, मालती राय ने कहा कि भोपाल नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाऊंगी।
विज्ञापन
बीजेपी भोपाल महापौर प्रत्याशी मालती राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी मालती राय डायनामिक प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने घिसे पिटे कैंडिडेट उतारे हैं। वहीं, मालती राय ने कहा कि भोपाल नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाऊंगी।
विज्ञापन

 
भोपाल बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मालती राय के नामांकन भरने से पहले कर्फ्यू वाली माता मंदिर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और महापौर प्रत्याशी मालती राय ने जनता को संबोधित किया। मालती राय ने कहा कि भाजपा को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगी। साथ ही स्वच्छता में भोपाल को नंबर वन बनाएंगी। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी की प्रत्याशी मालती राय डायनामिक प्रत्याशी हैं। बीजेपी का हर कार्यकर्ता डयनामिक है। उन्होंने कहा कि जय घोष इतना तेज हो कि उधर दिल दहल जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घिसे पिटे प्रत्याशी उतारे हैं। इंदौर और सतना में विधायकों को लड़ा रहे हैं। ग्वालियर में विधायक की पत्नी को टिकट दे दिया। सब घर में ही रहे। यह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बेज्जती है। सीएम ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई कार्यकर्ता ही नहीं है या ये लगता है जो माल देगा उसी को टिकट दे दो। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि बंटाधार अभी भी कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ रहा है।  
 
विज्ञापन


हमने गाइडलाइन बनाकर टिकट दिया
सीएम ने कहा कि हमने गाइडलाइन बनाकर टिकट दिया। एक व्यक्ति के पास एक ही पद रहेगा। विधायकों को टिकट नहीं देंगे। यदि आपकी ज्यादा उम्र है तो हमने कहा पार्टी की सेवा करो। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी अपनी उम्र कम है।  
 
कांग्रेसी गरीब का राशन खां जाएंगे
सीएम ने कहा कि कांग्रेसी आ गए तो गरीब का राशन भी खां जाएंगे। कांग्रेस ने कभी गरीब बेटा बेटी की चिंता नहीं की। सीएम ने कहा  कमलनाथ मैं तुमसे पूछता हूं संबल योजना में गरीबों के नाम काट दिए आखिर गरीबों ने क्या बिगाड़ा था। आज मैं कहता हूं, सबके नाम फिर जोड़ दिए जायेगे।
 
गरीबों को 10 रुपए में भोजन देंगे
सीएम ने कहा कि गरीबों को 10 रुपये में खाने के केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। नगर निगम महापौर हमारा बना तो हाथ ठेले वाले छोटा व्यापार करने वालों को सुव्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
 
भाजपा ने भोपाल को हरा भरा बनाया
सीएम ने कहा कि कांग्रेस में ही पानी नहीं बचा तो कांग्रेस पार्टी जनता को पानी कहां से देगी। कांग्रेस अब पानीदार नहीं बची। सीएम ने कहा कांग्रेस ने तो भोपाल में कचरे के ढेर छोड़े थे पर भाजपा ने स्वच्छ हरा भरा ग्रीन भोपाल बनाया है।
 
हम बेहतर मास्टर प्लान लेकर आएंगे
सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने भूख, गरीबी, बेकारी दी। अरे इनकी 19 महीने सरकार आ गई थी तो, लूट और लिया! भोपाल वालों ऐसा मास्टर प्लान ला रहे थे भोपाल तबाह और हो जाता। भोपाल को चील कौंओं की तरह नोचें दे रहे थे वो तो मैया की कृपा हो गई फिर से अपन आ गए। उनके इरादे पूरे ही नहीं हुए, हम बेहतर मास्टर प्लान ले कर आयेंगे।
विज्ञापन

 
मालती राय को जिताने का संकल्प लें
सीएम ने जनता से अपील करते हुए कहा कि भोपाल के विकास के लिए हमें मालती राय दे दो। मैं तुम्हें अद्भुत भोपाल बनाकर दे दूंगा। प्रत्याशी सिर्फ मालती नहीं हम सब हैं। पंजा नहीं मुक्का बनाकर मालती राय को जिताने का संकल्प ले। सीएम ने कहा आपके लिए जिऊंगा, और कभी मरना पड़ा तो आपके लिए मरूंगा भी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें