फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: शादी का झांसा देकर छात्रा से विश्वविद्यालय परिसर में दुष्कर्म, महिला कर्मचारी का पति गिरफ्तार

Thu, 26 Nov 2026 03:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अमनदीप सिंह भामरा ने शादी का झांसा देकर तीन महीने तक छात्रा का शारीरिक शोषण किया। शिकायत के बाद रातीबड़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विवि परिसर में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रातीबड़ थाना पुलिस ने आरोपी अमनदीप सिंह भामरा (40) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी व्यक्ति विश्वविद्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारी का पति है और परिसर स्थित आवास में ही रहता है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर संपर्क बढ़ाया
रातीबड़ थाने के उपनिरीक्षक गौरव पांडेय ने बताया कि पीड़िता विश्वविद्यालय की छात्रा है और उसका आरोपी के आवास पर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच पहली बार परिचय हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और फोन पर नियमित बातचीत शुरू हो गई। बातचीत के दौरान आरोपी ने छात्रा को अपनी बातों में उलझा लिया और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। आरोपी ने शादी का झांसा देकर छात्रा को अपने विश्वास में लिया और उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें- विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला फिर चर्चा में, खजराना गणेश में प्रतिबंधित गर्भगृह में जाकर किए दर्शन
विज्ञापन


तीन महीने तक शारीरिक शोषण का आरोप
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी ने अगस्त 2026 में छात्रा के साथ पहली बार दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी शादी का लगातार झांसा देता रहा और तीन महीने तक छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता द्वारा जब भी शादी करने के लिए दबाव बनाया जाता, तो आरोपी हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देता था। बीते कुछ दिनों से आरोपी ने छात्रा से फोन पर बातचीत करना भी पूरी तरह बंद कर दिया था। फोन कॉल बंद होने और आरोपी के टालमटोल वाले रवैये से परेशान होकर पीड़िता ने कानूनी रास्ता अपनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
आरोपी के रवैये से आहत होकर पीड़िता ने बुधवार को रातीबड़ थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की तहरीर मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले में आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें