फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: मकान मालिक के भरोसे पर डाला डाका, किरायेदार युवती ने डुप्लीकेट चाबी से साफ किया लॉकर; गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2026 09:19 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के निशातपुरा में किरायेदार युवती ने नाबालिग साथी के साथ डुप्लीकेट चाबी बनवाकर घर से 4 लाख रुपये और सोने का हार चोरी कर लिया। पुलिस ने 48 घंटे में युवती को गिरफ्तार कर 3.79 लाख नकद और हार बरामद किया।

 

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के निशातपुरा इलाके में भरोसे को तार-तार करने वाली चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मकान मालिक के भरोसे का फायदा उठाकर किरायेदार युवती ने कथित तौर पर डुप्लीकेट चाबी बनवाई और अलमारी के लॉकर से करीब 4 लाख रुपये नकद और सोने का हार चोरी कर लिया। निशातपुरा थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महज 48 घंटे के भीतर 20 वर्षीय किरायेदार युवती अरसी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल एक नाबालिग लड़की को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 लाख 79 हजार 500 रुपये नकद और चोरी गया सोने का हार बरामद किया है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 4.30 लाख रुपये आंकी गई है।

डुप्लीकेट चाबी बनवाकर दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, करोंद स्थित एकता बिलाल कॉलोनी निवासी आवेश खान ने 3 सितंबर को निशातपुरा थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि घर की अलमारी में रखे 4 लाख रुपये नकद और सोने का हार गायब है। घर के ताले टूटे नहीं होने के कारण पुलिस को शुरुआत से ही किसी करीबी या घर में आने-जाने वाले व्यक्ति पर संदेह था। जांच के दौरान पता चला कि किरायेदार अरसी और एक नाबालिग लड़की ने योजनाबद्ध तरीके से मेन गेट के ताले की डुप्लीकेट चाबी बनवाई थी। इसी चाबी से दोनों घर में दाखिल हुईं और अलमारी के लॉकर से नकदी और सोने का हार चोरी कर लिया।

पढ़ें: श्यामू को ब्रेक, तमिलनाडु से आई सुमा ने संभाली जिम्मेदारी; जानें खासियत

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की मदद से पकड़े गए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की तलाश शुरू की। ठोस सुराग मिलने पर पुलिस ने अरसी और नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 3 लाख 79 हजार 500 रुपये नकद और चोरी गया सोने का हार बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अरसी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि नाबालिग लड़की को बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अब चोरी की शेष रकम के संबंध में जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात की योजना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें