फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार: पांचवीं की छात्रा जिसे दादा कहती थी, उसी दरिंदे ने शौचालय में बनाया हवस का शिकार; कई बार की हैवानियत

Sun, 23 Aug 2026 10:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में 52 वर्षीय आरोपी ने 12 वर्षीय पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित तौर पर कई बार यौन अपराध किया। आरोपी परिचित था और बच्ची उसे दादा कहती थी। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
भोपाल में मासूम से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक जघन्य मामला सामने आया है। कमला नगर थाना क्षेत्र में 52 वर्षीय अधेड़ ने 12 वर्षीय पांचवीं कक्षा की मासूम छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी पीड़िता को ‘दादा‘ कहती थी। दरिंदगी ने परिचय का फायदा उठाकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ शौचालय ले गया और दरिंदगी कर दी। इसके बाद आरोपी ने कई बार मासूम के साथ दरिंदगी की और पैसे का लालच देकर उसे चुप करा देता था। 
विज्ञापन


प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन के तमाम बड़े दावों के बीच इस तरह की घटनाएं होना समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है, जो यह सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर मासूमों की सुरक्षा कब सुनिश्चित होगी।

ये भी पढ़ें- प्रेमी बना जल्लाद: प्रेमिका को पाने की ये कैसी जिद; दो बच्चों का किया अपहरण, फिर मारकर कुएं में फेंक दिए शव
विज्ञापन


घूमने और खाना खिलाने का दिया था झांसा
आरोपी ने मासूम को बहलाने के लिए पहले उसे घूमने और खाने की चीजें दिलाने का लालच दिया और फिर उसे घर के पास स्थित सुलभ शौचालय में ले जाकर उसके साथ ज्यादती की। घटना के दौरान जब बच्ची की चीख-पुकार और आवाज उसके भाई तक पहुंची, तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गया। भाई को अपनी तरफ आते देख आरोपी घबराकर मौके से फरार हो गया। भाई ने तुरंत पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार के लोग सदमे में आए और बच्ची को लेकर सीधे कमला नगर थाने पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार-रविवार की दरमियानी आधी रात प्रकरण दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पहले भी चार बार बना चुका था शिकार
पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी को ‘दादा‘ कहती थी और आरोपी इससे पहले भी उसे चार बार अपनी हवस का शिकार बना चुका है। हर बार वह दरिंदगी के बाद उसे कुछ पैसे देकर किसी को भी इस बारे में बताने पर सख्त धमकी देता था। कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पाण्डेय ने बताया कि आरोपी मजदूरी करता है। मामला दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें