राजधानी भोपाल के संत हिरदाराम नगर स्थित कपड़ों के रेडीमेड शोरूम में शनिवार दोपहर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देख फायर ब्रिगेड का सूचना दी। 1 घंटे में आग पर काबू पाया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भोपाल के बैरागढ़ यानी संतहिरदाराम नगर स्थित कपड़ों के शोरूम में शनिवार दोपहर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देख फायर ब्रिगेड का सूचना दी। फायर बिग्रेड ने 1 घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
संत हिरदाराम नगर में सिंधु समाज स्कूल के पास ओवर टेक नाम से कपड़ों का रेडीमेड शोरूम है। शनिवार को मार्केट बंद थे। शोरूम की तीसरी मंजिल से लोगों ने धुआं उठते दिखा। कुछ ही देर में आग तेजी से फैली और लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड का कॉल किया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड ओर पुलिस मौके पर पहुंची। 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादस में कोई जनहानि की सूचना नहीं है।