चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करते सीएम चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में शिवराज सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। बीजेपी कार्यकर्ता और आमजन के प्रदर्शनी की अवलोकन कर सकेंगे।
प्रदर्शनी के उद्धघाटन के अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी, योगेश ताम्रकार, सुमित्रा वाल्मीकि, आलोक शर्मा, सीमा सिंह जादौन, बहादुर सिंह सौंधिया, जीतू जिराती, चिंतामण मालवीय, पंकज जोशी, श्याम महाजन, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, कविता पाटीदार, हरिशंकर खटीक, रणवीर सिंह रावत, सरदेन्दु तिवारी, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, राजेश पाण्डे, आशीष दुबे, केशव भदौरिया, क्षितिज भट्ट, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेडा, प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, सह प्रभारी नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव उपस्थित रहे।