फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल मंडल : खंडवा-इटारसी रेल लाइन पर 42 करोड़ में 12 अंडरपास बनेंगे, रेल लाइन पार करने में होगी सुविधा

Mon, 14 Feb 2022 07:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल मंडल के खंडवा इटारसी रेल लाइन के बीच में 42.55 करोड़ की लागत से 12 अंडरपासों का निर्माण किया जाएगा। इससे सड़क उपयोगकर्ताओं के साथ-साथ नागरिकों को रेल लाइन पार करने में सुविधा होगी। 
 
विज्ञापन
समपार फाटकों पर अधिकतर रेल दुर्घटनाएं रोड यूजर्स की गलती से होती हैं। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा इटारसी रेल लाइन के बीच में 42.55 करोड़ की लागत से 12 अंडरपासों का निर्माण किया जाएगा। इससे सड़क उपयोगकर्ताओं के साथ-साथ नागरिकों को रेल लाइन पार करने में सुविधा होगी। 
विज्ञापन


भोपाल मंडल की तरफ से जानकारी दी गई कि समपार फाटकों पर अधिकतर रेल दुर्घटनाएं रोड यूजर्स की गलती से होती हैं। रेल संरक्षा और यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यस्ततम समपार के पास आवश्यकतानुसार रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज बनाकर समपार फाटकों को समाप्त किया जा रहा है। इसके के तहत सड़क उयोगकर्ताओं एवं नागरिकों की सुविधा के लिए भोपाल मंडल रेल प्रशासन द्वारा मंडल के खण्डवा-इटारसी रेल खण्ड में 42.55 करोड़ की लागत से कुल 12 अंडरपास (एलएचएस) का निर्माण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसमें से टिमरनी-छिदगांव के मध्य समपार संख्या 210 (समरधा फाटक) के बदले बने अंडरपास से आवागमन चालू हो गया है। हरदा-पलासनेर के मध्य समपार संख्या 203, पगढाल-भैरोंपुर के मध्य समपार संख्या 214, एवं बानापुरा यार्ड स्थित समपार संख्या 220 के स्थान पर निर्माण किए जा रहे अंडर पास का कार्य अंतिम चरण में है, इसे शीध्र चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
इसके अलावा तलवड़िया यार्ड स्थित समपार संख्या 184, पलासनेर-हरदा के मध्य समपार संख्या 202/A, चारखेड़ा-टिमरनी के मध्य समपार संख्या 206, टिमरनी-छिंदगांव के मध्य के मध्य समपार संख्या 209 , 211 एवं 211, भैरोंपुर-बानापुरा के मध्य समपार संख्या 217 एवं 219 के स्थान पर बनाये जाने वाले अंडरपास के निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रगति पर है, जिसे शीघ्र ही पूरा करके निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस प्रकार हरदा-इटारसी रेल खण्ड में बनाए जा रहे अंडर पास (एलएचएस) के बन जाने से सड़क उपयोगकर्ताओं एवं आसपास के नागरिकों को लाइन के पार जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें