फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल के बच्चे ने लगाई फांसी: भोपाल में माता-पिता शादी में नहीं ले गए तो दुखी होकर 6वीं के छात्र ने दे दी जान

Mon, 14 Feb 2022 07:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा में एक 12 साल के मासूम ने सिर्फ इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि वो माता-पिता के शादी में न ले जाने की वजह से नाराज था।
विज्ञापन
भोपाल: माता-पिता से नाराज बच्चे ने लगाई फांसी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में एक 12 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चा माता-पिता के शादी में साथ न ले जाने से नाराज था। पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्चे का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


गोविंदपुरा थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि बच्चे के पिता किशन करोसिया बरखेड़ा पठानी में रहते हैं। वह सेंट जेवियर स्कूल में टीचर हैं। उनका 12 साल का बेटा आर्यन छठवीं कक्षा में सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ता है। शनिवार शाम को आर्यन के माता-पिता करोंद शादी में जा रहे थे। आर्यन ने भी उनसे शादी में चलने की जिद की, लेकिन माता-पिता ने उसे घर पर ही रहने और बड़े भाई के साथ शादी में आने की बात कही। इस बात से नाराज आर्यन ने घर में पंखे से लट कर फांसी लगा ली। बड़ा भाई घर आया तो आर्यन को फांसी पर लटके देखा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें