फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: अजय सिंह राहुल ने सैकड़ों युवाओं की कराई घर वापसी, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री भी शामिल

Wed, 23 Feb 2022 06:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीधी जिले की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन द्वारा पिपराव में ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, अखिलेश पांडे और संदीप उपाध्याय की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के समक्ष सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर घर वापसी की।
 
विज्ञापन
अजय सिंह के समक्ष सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर घर वापसी की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन द्वारा पिपराव में ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, अखिलेश पांडे और संदीप उपाध्याय की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के समक्ष सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर घर वापसी की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में घर वापसी करने वाले युवा, भाजपा की नीतियों के विरोध में कांग्रेस में शामिल हुए। सभी ने मध्य प्रदेश सरकार पर युवा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए अजय सिंह राहुल पर अपना विश्वास जताया। अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में षड्यंत्र से बनी हुई जनविरोधी सरकार सत्ता में है। इस सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग प्रताड़ित है। खासकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से सरकारी पद खाली पड़े हुए हैं। उन पदों पर भर्ती नहीं हो रही है। गांव में गरीब और किसान सभी परेशान हैं। हम सबको आज यहां से यह संकल्प लेकर के चलना है कि आगामी 2023 में इस युवा, किसान और गरीब विरोधी सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकना है और कांग्रेस की जन हितैषी सरकार को सत्ता में वापस लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें