फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: AAP की मेयर प्रत्याशी रानी विश्वकर्मा ने नामांकन वापस लिया, पार्टी ने आयोग से की शिकायत

Wed, 22 Jun 2022 01:19 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आम आदमी पार्टी (आप) की भोपाल मेयर प्रत्याशी रानी विश्वकर्मा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसकी पार्टी के नेताओं को जानकारी ही नहीं लगी। इस बीच पार्टी के पदाधिकारी अपनी मेयर प्रत्याशी पर नामांकन वापस लेने विपक्षी पार्टियों के दबाव बनाने की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से की है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) की भोपाल मेयर प्रत्याशी रानी विश्वकर्मा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसकी पार्टी के नेताओं को जानकारी ही नहीं लगी। इस बीच पार्टी के पदाधिकारी अपनी मेयर प्रत्याशी पर नामांकन वापस लेने विपक्षी पार्टियों के दबाव बनाने की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से की है।
विज्ञापन

दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश के सभी नगर निगम में मेयर उम्मीदवार उतारे हैं। भोपाल से पार्टी ने रानी विश्वकर्मा को टिकट दिया था। रानी विश्वकर्मा ने 18 जून को अपना नामांकन फॉर्म भरा था। इस बीच उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसकी जानकारी मंगलवार दोपहर में पार्टी के पदाधिकारियों को लगी। जिसके बाद पदाधिकारी भोपाल कलेक्टर ऑफिस पहुंचे और यहां अधिकारियों से नाम वापस को लेकर जानकारी ली।

इस बीच पार्टी के पदाधिकारियों ने रानी विश्वकर्मा के ऊपर विपक्षी पार्टियों के दबाव की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेंगे। हालांकि अभी पार्टी के पास रईशा बेगम प्रत्याशी के विकल्प के रूप में बची हुई हैं। उन्होंने भी नामांकन भरा था। रईशा कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में आई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें