राजधानी भोपाल में मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी है। पिछले 24 घंटे में भोपाल शहर में 47.6 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। शहर में लगातार हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में पानी घुस गया है।
विज्ञापन
1 of 3
राजधानी की सड़कें बारिश के पानी से लबालब।
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। पिछले 24 घंटे में भोपाल शहर में 47.6 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। शहर में लगातार हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में पानी घुस गया है। भोपाल रेलवे स्टेशन के 6 नंबर के सामने भारत पेट्रोल पंप बंद करना पड़ा।
मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया कि सागर से ट्रफ लाइन और बंगाल की खाड़ी से लो प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। इससे अगले 24 घंटे में भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है। भोपाल में अभी भी बारिश जारी है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले बाढ़ की स्थिति मध्य प्रदेश के अंदर भोपाल संभाग के आसपास है। विशेष स्थिति विदिशा की रही है। जहां सुबह साढ़े तीन घंटे में 8 इंच बारिश हुई। जो अपने आप में काफी अधिक है। अब स्थिति सामान्य रही है। पानी लगभग उतर गया है। दूसरी जगह पर पानी उतर रहा है। 55 लोग राहत केंद्रों में है। 3 मोटर बोट से लोगों को रेस्क्यू किया गया है। खास बाढ़ की स्थिति विदिशा में बंटी नगर, सागर की पुलिया, कन्हैया खेड़ा, सुभाष नगर में थी। कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रभावितों को कैंपों में पहुंचा दिया गया है। पुलिस लाइन में पानी भरा था, उनको ऊपर की मंजिल में शिफ्ट किया गया है। बेतवा में सुबह पानी कम था, लेकिन हमने बेतवा और नर्मदा नदी के किनारे पर अलर्ट किया है। किनारे पर बसे लोगों को ऊपर जाने को कहा गया है।
विज्ञापन
2 of 3
लालघाटी स्थित जैन मंदिर में भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल शहर में रात भर लगातर बारिश होने से कई इलाकों में पानी घुस गया है। भोपाल के जैन नगर लालघाटी में बारिश का पानी कॉलानी में घुस गया। यहां घरों और मंदिर में दो से तीन फुट पानी भर गया। रात में घुसा पानी सुबह बाहर निकला। इसके अलावा गुफा मंदिर रोड की कॉलोनियां, भोपाल टॉकिज, सोफिया कॉलेज रोड, सिंधी कॉलोनी, इब्राहिमगंज, शाहपुरा, कोहेफिजा कॉलोनी, अयोध्या नगर की कॉलोनियों में पानी भरा गया।
रातभर हुई बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, भोपाल की लिंक रोड नंबर 1, बाणगंगा चौराहा, सिंधी कॉलानी रोड, बागमुगालिया रोड समेत कई सड़कें पानी से भर गई हैं। जिला प्रशासन ने जलभराव होने पर संपर्क के लिए नंबर जारी किए हैं। आम जनता 0755-2540220, 2701401, 2542222 नंबर पर जलभराव होने पर संपर्क कर सकती है।