फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-नर्सरी में पढ़नेवाली 3 साल की बच्ची का स्कूल वैन में रेप, आरोपी कंडक्टर ने खुद को नाबालिग बताया

Fri, 21 Sep 2018 01:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
बलात्कार के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
भोपाल में एक प्री-नर्सरी स्कूल में पढ़नेवाली तीन साल एक बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल की चलती वैन में कंडक्टर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


अयोध्या नगर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गुरूवार दोपहर करीब दो बजे प्री - नर्सरी की बच्ची ने घर पहुंचने पर अपनी मां को इस घटना के बारे में उस वक्त बताया, जब वह उसे नहलाने के लिए ले गई थी। 

पीड़िता की मां ने जब घटना के बारे में पूछा, तब उसने कंडक्टर का नाम लिया। आरोपी को बृहस्पतिवार रात हिरासत में ले लिया गया। वहीं, 14 सीटों वाले वाहन का आरोपी कंडक्टर अपनी उम्र 17 साल बता रहा है और पुलिस उसकी उम्र का सत्यापन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि बच्ची के परिवार ने पुलिस के पास इस घटना की शिकायत की। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबद्ध धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। (इनपुट:भाषा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें