मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग 2018 की परीक्षा पास करने वाले 21 सहायक प्रोफेसर सोमवार से भोपाल में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। इनका आरोप है कि उन्हें अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं।
हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने कहा, हम तब तक यहां से नहीं हटेंगे जब कर नियुक्ति का आदेश नहीं मिल जाता। हम बहुत गरीब बैं और बहुत परेशान हैं। किसी तरह हमने पढ़ाई की और परीक्षा पास की। सरकार को यह समझना चाहिए। हमारे माता-पिता हमारी ओर बड़ी उम्मीद से देखते हैं, हम क्या करें?