विजयराघवगढ़ा में भूमि पूजन के बाद सपना चौधरी की प्रस्तुति।
- फोटो : Amar Ujala Digital
चुनाव से पहले वोटर्स को लुभाने के लिए जनप्रतिनिधि तरह-तरह के हथकंडे अपनाते नजर आने लगे हैं। इन सब में अव्वल रहे विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक। पाठक न सिर्फ लाखों करोड़ों रुपये शासन से लेकर विकास कार्य की शिला रख रहे हैं, बल्कि मतदाताओं को लुभाने के लिए अलग-अलग के अभिनेताओं और डांसरों को बुलाकर उनके समाने प्रस्तुति करा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह क्षेत्र में उनकी बिगड़ती डामाडोल सीट है, जिसे वे दोबारा पाने के लिए तरह-तरह की कोशिशें करते नजर आ रहे हैं।
बता दें हाल फिलहाल में विधायक पाठक ने करोड़ों रुपये खर्च करके विजयराघवगढ़ महोत्सव आयोजित कर रहे हैं। कई कलाकार आकर अपनी प्रस्तुति देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने भी सपना चौधरी के फरमाईश कर दी। फिर क्या ही था, विधायक को वोटर्स की मांग तो पूरी करनी ही थी। विधायक संजय पाठक ने बरन महगवां ग्राम में करोड़ों के खर्च तैयार होने वाली तीन सड़कों के लिए सुबह जिस मंच से भूमि पूजन कार्यक्रम किया शाम को उसी मंच पर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को बुलवाकर वोटर्स के सामने ठुमके लगवाए।
हालांकि यह कोई पहला किस्सा नहीं है, जहां मतदाताओं को लुभाने के लिए विजयराघवगढ़ के विधायक संजय पाठक इस तरह की कोशिश कर रहे हों। इसके पूर्व भी कई बड़े कलाकारों को कटनी बुलवा चुके हैं, फिलहाल सपना चौधरी का यह डांस सुर्खियों बटोर रहा है।