फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: कट्टे की नोक पर महिला को धमकाकर किया दुष्कर्म, बोला- संबंध नहीं बनाए तो गोली मारकर यहीं गाड़ दूंगा

Thu, 14 Aug 2025 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिस शख्स को पुलिस छेड़छाड़ के मामले में तलाश कर रही थी, उसी ने महिला की अस्मत लूट ली। महिला को अकेला देख आरोपी उसे खींचकर जंगल में ले गया फिर कट्टा दिखाकर धमकी दी। दुष्कर्म कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र के मुचा गांव में महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोपी नीरज राजावत महिला को सुनसान जगह ले गया और वारदात के बाद फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। चौंकाने वाली बात ये है कि आऱोपी लगातार छेड़छाड़ की घटनाएं अंजाम देता रहा है। एक ऐसे ही मामले में उसकी तलाश जारी थी, कि उसने रेप की घटना को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 25 साल की महिला मिहोना में रहती है। वह एक महीने पहले मायके मुचा गांव आई थी। यहां उसकी जान पहचान चौकीपुरा दोहाई के नीरज राजावत से हुई। सुबह जब महिला शौच के लिए गई, तब नीरज वहां आया और उसे खींचकर सुनसान जगह ले गया और छाती पर कट्टा अड़ाकर उसने धमकी दी कि अगर मेरे साथ संबंध नहीं बनाए तो मैं यहीं मार कर जमीन में गाढ़ दूंगा।

ये भी पढ़ें- इश्क और धोखेबाजी: युवती ने अब पलटा मर्जी से शादी वाला बयान, बोली- सौरभ बनकर मिला था सरवर, धमकाकर बनवाया वीडियो
विज्ञापन


पुलिस गिरफ्त से दूर
उसके बाद पीड़िता लगभग 15 मिनट तक उसे जद्दोजहद करती रही। जब अचेत मुद्रा में पहुंच गई तो उसके बाद उसने दुष्कर्म किया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद महिला के पिता उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचे। वे उसे घर ले आए। महिला ने मां को घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी नीरज राजावत पर केस दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आनंद मालवीय दोषी, विशेष न्यायालय ने सुनाई 20 साल की सख्त सजा

आदतन अपराधी है
पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी कई वारदातें कर चुका है। गांव की महिलाओं ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। अभी कुछ दिन पहले ही गांव से बाजार जा रही महिला को बीच रास्ते में पकड़कर छेड़खानी की थी। उसके बाद पुलिस इसकी तलाश कर रही थी, लेकिन दूसरी यह घिलोनी घटना की है। इसके बाद पुलिस ने टीम में गठित कर आरोपी को पकड़ने के लिए भेज दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें