फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: सब्जीमंडी में भीषण आग, 120 सभी दुकानें जलकर खाक; लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान

Tue, 21 May 2024 10:52 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

Bhind News: जिले महगांव की सब्जी मंडी अब आग की मंडी कहलाने लगी है। क्योंकि यहां हर साल ही गर्मी के सीजन में आग लग जाती है और लाखों का नुकसान व्यापारियों को उठाना पड़ता है। एक बार फिर सोमवार मंगलवार दरमियानी रात ऐसी ही घटना सामने आयी है।
विज्ञापन
भिंड में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड के मेहगांव हाट बाजार स्थित सब्जी मंडी में बीती देर रात भीषण आग आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से मंडी की सभी दुकानें जलकर खाक हो गयीं। इस घटना में सब्जी व्यापारियों का 50 लाख से अधिक रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं आग पर काबू पाने के लिए मेहगांव, गोहद, मालनपुर से 10 फायर बिग्रेड बुलायी गई, जिनकी मदद से 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू जा सका। जानकारी के अनुसार मेहगांव हाट बाजार स्थित सब्जी मंडी में बीती देर रात करीब 1:00 बजे अचानक आग भड़क गई, जिससे सब्जी मंडी में स्थित सभी एक के बाद एक 120 दुकानें धू-धू कर जलने लगी। आग की जानकारी मिलते ही दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग भड़कती गई और पूरी सब्जी मंडी में फैल गई।

विज्ञापन


वहीं दमकल को भी इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद आग को देखते हुए मेहगांव के साथ साथ मौ गोहद और मालनपुर से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गई, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक पूरी मंडी जलकर खाक हो चुकी थी। दुकानदारों का आरोप है कि दुकानों में आग किसी व्यक्ति द्वारा लगाई गई है, क्योंकि सारी सब्जी मंडी एक साथ जली है, दुकानदारों को कहना है कि ज्यादातर दुकानों में एक-एक लाख रुपये से अधिक की सब्जियां रखी हुई थी जो आग में जलकर खाक हो चुकी है, यहां तक कि दुकानदारों के इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे भी सब्जी के साथ आग की भेंट चढ़ चुके हैं।

बता दें कि सब्जी मंडी में अस्थाई बांस-बल्ली की दुकानें बनी हुई है और दुकानों से ही सट कर बिजली का ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है, जिस पर तारों का जाल बिछा हुआ है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि आग शार्ट-सर्किट से लगी होगी। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले 14 अप्रैल 2022 और 24 अप्रैल 2021 को भी यही मंडी आग से खाक हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें