फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भिंड में बारिश से भीगी दीवार गिरने से सगी बहनों की मौत, परिजनों को चार लाख की सहायता राशि मिलेगी

Thu, 01 Sep 2022 02:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड जिले में दो सगी बहनों की दीवार गिरने से मौत हो गई। रात में बिजली गुल होने के चलते दोनों बच्चियां छप्पर के नीचे चारपाई बिछाकर सो रही थीं, रात में अचानक दीवार गिरी और दोनों उसकी चपेट में आकर काल के गाल में समा गईं।
विज्ञापन
दीवार गिरने से सगी बहनों की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड जिले में दो सगी बहनों की दीवार गिरने से मौत हो गई। मामला रौन थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखी गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रात में बिजली गुल होने पर दोनों बच्चियां छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रही थीं, रात में अचानक दीवार गिरी और दोनों उसकी चपेट में आकर काल के गाल में समा गईं।
विज्ञापन

 
घटना की जानकारी लगते ही लहार एसडीएम व पुलिस अफसर मौके पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि मोरखी गांव में रहने वाली अनामिका (11) और अंजली (5) की बुधवार रात दीवार गिरने से मौत हो गई। बच्चियां पिता अंगद सिंह दौहरे के पास सो रही थीं। लेकिन रात में अचानक बिजली बंद हो गई, जिसके चलते पिता ने बेटियों को आंगन में चारपाई पर सुला दिया। बच्चियां जिस छप्पर के नीचे सो रही थीं, वहां की दीवार कच्ची मिट्टी की थी, दोपहर के वक्त हुई बारिश से दीवार भीगी थी और पूरी तरह से खराब थी। रात को 1 से 2 बजे के बीच अचानक दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में दोनों बच्चियां आ गईं। पिता ने तत्काल पड़ोसियों को बुलाकर मिट्टी हटाई और बेटियों को देखा लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर लगते ही लहार एसडीएम आरए प्रजापति मौके पर पहुंचे। बच्चियों  के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

वहीं, परिजनों ने बताया कि दोनों बेटियों को छोड़कर मां अपने पिता के घर हैदलपुरा, जालौन गई थी। मां के साथ ही बच्चियों का छोटा भाई अक्षय और बहन ट्विंकल भी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें