फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भिंड जिले में पुलिस को देख नदी में कूदा जुआरी, नहीं मिला सुराग, तलाश जारी

Mon, 27 Mar 2023 08:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पुलिस को देख एक जुआरी ने नदी में छलांग लगा दी। 18 घंटे बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं है। पुलिस अब एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से उसे तलाश रही है।  
विज्ञापन
drown - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में जुआरियों की रैकी करने पहुंची पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहा एक शख्स नदी में कूद गया। 18 घंटे से ज्यादा वक्त गुजरने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है। वहीं, मौके पर एसडीओपी और डीएसपी हेड क्वार्टर दोनों ही मौजूद हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अटेर क्षेत्र के ग्राम रोहिंदा में क्वारी नदी में एक युवक की डूबने की यह घटना हुई। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। बताया गया है कि नदी के किनारे एक जुआ फड़ लगी हुई थी, जहां कई जुआरी जुआ खेल रहे थे, अचानक पुलिस वहां पहुंच गई तो हड़बड़ में सभी भागे इस दौरान एक व्यक्ति नदी में बचने के लिए कूद गया, जिसकी वजह से वह नदी में डूब गया।

मामले की पुष्टि के लिए जब मौके पर पहुंचे डीएसपी अरविंद शाह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के नदी में डूबने की घटना हुई है। पुलिस और एसडीआरएफ लगातार नदी में सर्चिंग कर रही हैं। वहीं, उन्होंने जुआ फड़ के सवाल पर बताया कि यहां हुआ कि बात तो सही, लेकिन पुलिस दबिश नहीं बल्कि जानकारी लगने पर रैकी के लिए आई थी जिस वजह से अचानक पुलिस जवानों को देख कर भगदड़ मच गई थी। अब सर्चिंग के साथ ही अधेड़ नदी में कैसे गिरा इस पहलू पर जांच की जा रही है।साथ ही उसकी बॉडी मिलने पर ही ज़िंदा होने या मृत्यु होने की पुष्टि हो सकेगी। 
विज्ञापन


डूबे शख्स का नाम प्रयाग सिंह तोमर
नदी में डूबे शख्स का नाम प्रयाग सिंह तोमर बताया जा रहा है। वह मुरैना के पीपरी पुट गांव का निवासी बताया जा रहा है। वहीं, 18 घंटे बीतने के बाद भी अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है ना ही कोई शव मिला है। सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें