फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूनम पांडे के मंदोदरी किरदार पर आपत्ति क्यों? जानें क्या बोले कंप्यूटर बाबा; इस रोल के लिए बताया सही

Tue, 23 Sep 2025 01:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

संत समाज और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के विरोध के बाद अब कंप्यूटर बाबा ने भी इसका विरोध जताया है। भिंड में उन्होंने कहा कि रामलीला अध्यक्ष की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोजकों को पहले विचार करना चाहिए कि किसे कौन-सा किरदार  दिया जाए।
विज्ञापन
पूनम पांडे और कंप्यूटर बाबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलीला मंचन में पूनम पांडे का मंदोदरी पात्र एक बड़े विवाद की वजह बन गया है। दिल्ली की प्रसिद्ध लव-कुश राम लीला में इस बार आयोजकों ने पूनम पांडे के लिए मंदोदरी का किरदार  तय किया है। इसको लेकर संत समाज में काफी विरोध हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के विरोध के बाद अब मध्य प्रदेश के कंप्यूटर बाबा ने इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने रामलीला अध्यक्ष की सोंच पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूनम पांडे को मंदोदरी के बजाय सूर्पनखा का किरदार  सौंपा जाना चाहिए।

विज्ञापन


भिंड पहुंचे कंप्यूटर बाबा ने कहा कि रामलीला अध्यक्ष को इतने दिन हो गए रामलीला करते हुए। उनको अब तक यह बुद्धि नहीं आई कि हमें किसको क्या पाठ देना चाहिए। आप संसद की बात कर रहे हैं। संसद में आपने कैसे कह दिया कि संसद में डाकू जाते हैं। अगर संसद में डाकू जाते हैं तो जनता पसंद करती है। जनता वोट भी करती है। 

यह भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के भाई गोविंद ने नहीं हायर किया वकील, बोला- मुझे पढ़नी है केस डायरी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम यह नहीं कह रहे हैं कि पूनम पांडेय को किरदार  न दिया जाए, बस उसे मंदोदरी के बजाय सूर्पनखा का किरदार देना चाहिए, जो जैसा हो उसे वैसा ही चरित्र निभाने के लिए देना चाहिए। सूर्पनखा ब्राह्मण थी, रावण की बहन थी। मंदोदरी की ननद थी। इसलिए सूर्पनखा का किरदार अच्छा है। अध्यक्ष महोदय को पहले विचार करना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें