फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: बीती रात भिंड में कांग्रेस के बूथ एजेंट का जलाया गया घर; मंत्री के समर्थकों पर आरोप

Sat, 18 Nov 2023 01:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड/ग्वालियर

सार

Bhind Hindi News: अटेर विधानसभा क्षेत्र में बीती रात कांग्रेस के बूथ एजेंट का घर जलाने का मामला सामने आया है। इस कृत्य को अंजाम देने का आरोप भाजपा नेता और मंत्री के समर्थकों पर लगा है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
थाने के बाहर बैठा पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ। कुछ जगह उपद्रव और हिंसा जैसी घटनाएं भी हुई, जिनमें भिंड जिला भी शामिल था। शुक्रवार की शाम जब मतदान संपन्न हो गया तो बीती रात में अटेर विधानसभा क्षेत्र के बरोही थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरपुर में केशव जाटव नाम के एक व्यक्ति का घर जला दिया गया। आरोप है कि बीजेपी समर्थकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अटेर से भाजपा प्रत्याशी रहे मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के लोगों को यहां पोलिंग बूथ पर वोट नहीं करने दिया, जिसकी वजह से बीजेपी समर्थक लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, पीड़ित केशव कुमार जाटव ने बताया कि उनका भतीजा गांव के पोलिंग बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी का पोलिंग एजेंट बना था। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद भी उनकी फरियाद नहीं सुनी गई। पीड़ित परिवार रात एक बजे तक थाने के सामने ही बैठा रहा। ऐसे में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी मंत्री के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। हालांकि शिकायत के बाद अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एसडीओपी अटेर संजय कोच्छा भी जांच की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें