फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ऑनलाइन हुआ प्यार, शादी के बाद लड़के का लैपटॉप चेक किया तो लड़की को मिला ऐसा कुछ कि थाने पहुंच गई

Sat, 06 Aug 2022 04:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

चंबल की लड़की से गुजरात के लड़के ने ऑनलाइन प्यार किया और फिर शादी। शादी के बाद उस लड़के ने धोखा दिया और दोनों के अंतरंग संबंधों को वीडियो बनाकर रखने लगा। 
विज्ञापन
भिंड की लड़की को ऑनलाइन शादी में मिला धोखा। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के चंबल में भिंड जिले की एक युवती को ऑनलाइन प्यार का इजहार कर शादी करना महंगा पड़ गया। जिले की एक युवती से ऑनलाइन गुजरात के एक युवक से मुलाकात हुई और दोनों में बातचीत होने लगी। 
विज्ञापन


इसके बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गयी। उसके बाद यह युवक गुजरात से चलकर युवती से मिलने के लिए भिंड आया और दोनों ने 2022 में शादी कर ली। शादी के बाद युवक ने युवती के पोर्न वीडियो बनाना शुरु कर दिए। युवती ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद युवक संबंध बनाने के दौरान वीडियो में रिकॉर्ड कर पोर्न फिल्म बनाता है। युवती की शिकायत पर महिला पुलिस थाना ने पति के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

चंबल के भिंड में रहने वाली 30 वर्षीय युवती ने पुलिस से शिकायत की है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी ऑनलाइन मुलाकात गुजरात के रहने वाले मितुल डोसी नामक युवक से हुई। दोनों में ऑनलाइन ही प्यार का इजहार हो गया। लगातार बात करते रहे। उसके बाद युवक गुजरात से युवती से मिलने भिंड आया। उसके बाद इन दोनों ने शादी कर ली। 
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया है कि शादी के बाद जब भी वह संबंध बनाता है, तो वह वीडियो रिकॉर्ड करता है। एक दिन उसने अपने पति का लैपटॉप चेक किया तो उसके होश उड़ गए। कंप्यूटर में एक दर्जन से अधिक लड़कियों के पोर्न वीडियो मिले। युवती ने इसका विरोध किया लेकिन युवक उसे जान से मारने की धमकी देता है। उसके साथ मारपीट करता है। युवती ने अपने पति की इस हरकत से परेशान होकर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें