फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भिंड में गलत इंजेक्शन से किसान की मौत, सर्दी-खांसी का कराने गया था इलाज; आरोपी फरार

Tue, 20 Jan 2026 07:53 PM IST
भिन्ड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

झोलाछाप डॉक्टर ने सर्दी-खांसी का इलाज कराने आए किसान को गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर फरार है।
विज्ञापन
झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मिहोना कस्बे में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 40 वर्षीय किसान की जान चली गई। सर्दी-खांसी के इलाज के लिए क्लिनिक पहुंचे किसान को डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी डॉक्टर विजय बंगाली के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP: धार भोजशाला में टकराव टालने को लेकर 2016 वाला फार्मूला, बसंत पंचमी-नमाज पर सख्त सुरक्षा; रणनीति तैयार

पुलिस के अनुसार जगनपुरा गांव निवासी अखिलेंद्र उर्फ नीरू सिंह राजावत को सर्दी-खांसी और जुकाम की शिकायत थी। दोपहर इलाज कराने के लिए वह मिहोना कस्बे के कश्मीर क्षेत्र स्थित झोलाछाप डॉक्टर विजय बंगाली की क्लिनिक पर गए थे। इलाज के दौरान डॉक्टर ने जैसे ही अखिलेंद्र को इंजेक्शन लगाया, उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन कुछ समझ पाते या उन्हें बचाने का प्रयास करते, इससे पहले ही किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की। जांच में डॉक्टर की लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने आरोपी विजय बंगाली के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी डॉक्टर मिहोना से फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें